Edited By Desh Raj, Updated: 02 Apr, 2026 08:38 PM

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के कर्मचारियों के लिए सरकार ने अहम आदेश जारी कर दिए हैं। सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार ने महंगाई भत्ता
(भोपाल): मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के कर्मचारियों के लिए सरकार ने अहम आदेश जारी कर दिए हैं। सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) में 3 फीसदी बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए हैं। ये आदेश प्रदेश के कर्मचारियों के लिए किसी सौगात से कम नहीं समझे जा रहे हैं। इन आदेशो के जारी होने के साथ ही कर्मचारियों का DA अब 55 फीसदी से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है। सरकारी आदेश के अनुसार, महंगाई भत्ते में यह वृद्धि 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी। बढ़े हुए DA का भुगतान कर्मचारियों को मई माह के वेतन में कर दिया जाएगा।
सरकार ने अपने ऐलान पर लगाई मुहर
आपको बता दें कि इस बढ़ोतरी का ऐलान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कुछ दिन पहले ही कर चुके थे।इस पर बाद में कैबिनेट की ओर से भी पक्की मुहर लगा दी गई थी और अब वित्त विभाग ने आदेश जारी करके प्रदेश के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे दिया है।
1 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक की अवधि का एरियर भी दिया जाएगा
कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है। इसके साथ ही 1 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक की अवधि का एरियर से भी कर्मचारियों को नवाजा जाएगा। सरकार इस एरियर को एकमुश्त देने के बजाय 6 समान किस्तों में देगी, यह भी फैसला लिया गया है। लिहाजा मोहन सरकार ने अपने किए वादे और कर्मचारियों की मांग को भी पूरा कर दिया है।

