भाजपा के दिग्गज नेता का निधन, प्रशिक्षण शिविर में आया हार्ट अटैक, कैबिनेट मंत्री का था दर्जा

Edited By meena, Updated: 26 May, 2026 04:49 PM

veteran bjp leader passes away suffers heart attack at training camp held rank

कार्यक्रम के बीच अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत हुई, जिसके बाद मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए इलाज शुरू किया

डेस्क : छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में उन्हें हार्ट अटैक आया, यहां उनकी मौत हो गई। साय सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था। रूपनारायण सिन्हा के निधन की खबर से प्रदेश भर में राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक, रुपनारायण सिन्हा संगठनात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिलासपुर पहुंचे थे। कार्यक्रम के बीच अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत हुई, जिसके बाद मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में शोक की लहर है।

रूपनारायण सिन्हा बीजेपी के वरिष्ठ और सक्रिय नेता थे। वह तिफरा में चल रहे बीजेपी के 2 दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में शामिल थे। खास बात यह कि रुपनारायण सिन्हा इस प्रशिक्षण अभियान के प्रभारी के रुप में सारी जिम्मेदारी निभा रहे थे। लेकिन अचानक उनकी तबियत खराब हुई, जिसके बाद बिलासपुर सिम्स में लाया गया। लेकिन यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। उनके निधन से भाजपा में शोक की लहर है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!