दिग्गज नेता और BJP विधायक को ही ठगों ने लगा दिया चूना, सामने आया चौंकाने वाला फ्रॉड

Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 May, 2026 12:00 PM

a veteran leader and bjp mla was duped by fraudsters

रायपुरः छत्तीसगढ़ राज्य में से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां भाजपा के बड़े नेता का पीए (PA) बताकर शातिर ने साजिश रच डाली। ठगों ने भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा को निशाना बनाया है। आरोप है कि डीजल भरवाने के लिए विधायक से पैसे की मांग की गई।...

रायपुरः छत्तीसगढ़ राज्य में से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां भाजपा के बड़े नेता का पीए (PA) बताकर शातिर ने साजिश रच डाली। ठगों ने भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा को निशाना बनाया है। आरोप है कि डीजल भरवाने के लिए विधायक से पैसे की मांग की गई। जिस पर उन्होंने जगन्नाथ मंदिर के सेवक से रकम ट्रांसफर करवाई गई।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला खम्हारडीह थाना इलाके का है। जहां बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा ठगी का शिकार हुए है। आरोप है कि फोन कर खुद को भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का पीए बताकर डीजल भरवाने के नाम पर पैसों की मांगी की। बताया जा रहा है कि विधायक पुरंदर मिश्रा आरोपी के झांसे में आ गए। उन्होंने बड़े भाजपा नेता का नाम सुनते ही जगन्नाथ मंदिर के सेवक नारायण मिश्रा से संपर्क किया। आरोपी के खाते में कुल 10 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए।

आरोपी ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नितिन नवीन समेत कई भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें लगा रखी थीं, जिससे उस पर आसानी से भरोसा किया गया। ठग ने फोन कर खुद को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पीए बताया था। बताया जा रहा है कि 10 हजार रुपए ट्रांसफर करने के बाद आरोपी ने दोबारा फोन कर पैसों की मांग की। जिस पर विधायक को धोखाधड़ी का शक हुआ।

इसके बाद उन्होंने नितिन नवीन के कार्यालय में संपर्क कर संबंधित व्यक्ति के बारे में जानकारी ली। वहां से पता चला कि उस नाम का कोई व्यक्ति कार्यालय में काम नहीं करता। सेवक नारायण मिश्रा की शिकायत पर खम्हारडीह थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मोबाइल नंबर और बैंक खाते के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!