MP में BJP को बुलदियों पर पहुंचाने वाले दिग्गज सांसद का बढ़ने वाला है कद, नेशनल लेवल पर मिलेगी बड़ी जिम्मेवारी,तैयारी पूरी

Edited By Desh Raj, Updated: 24 May, 2026 05:49 PM

bjp mp vd sharma set to receive major responsibility at the national level

काफी समय से भाजपा में नेशनल लेवल पर बड़े फेरबदल की तैयारी चल रही है। पार्टी कुछ नए चेहरों को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेवारी सौंप सकती है। इसी क्रम में बीजेपी के पूर्व मध्य प्रदेश जिला अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा (VD Sharma) को लेकर अटकलें लग रही...

(भोपाल): काफी समय से भाजपा में नेशनल लेवल पर बड़े फेरबदल की तैयारी चल रही है। पार्टी कुछ नए चेहरों को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेवारी सौंप सकती है। इसी क्रम में बीजेपी के पूर्व मध्य प्रदेश जिला अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा (VD Sharma) को लेकर अटकलें लग रही हैं, उम्मीद जताई जा रही है कि वीडी को अहम पद दिया जा सकता है।

नितिन नवीन की टीम में मिल सकती है महामंत्री पद की सौगात

वैसे वीडी शर्मा मध्य प्रदेश भाजपा के लिए शुंभकर रहे हैं,क्योंकि जब उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाला था तब से वीडी की मेहनत और किस्मत से बीजेपी को काफी कामयाबी मिली थी। उन्हें बीजेपी के लिए लक्की माना जाता है। अब जो अटकलें लगाई जा रही हैं उनके मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में वीडी शर्मा को महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद दिया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर वो मोदी सरकार में मंत्री भी बन सकते है।

पत्नी के बयान ने मचाया बवाल

हालांकि वीडी को नेशनल स्तर बड़ा पद मिलने की उम्मीदें जताई जा रहा रही हैं,लेकिन इसी बीच उनकी  पत्नी के सोशल मीडिया पोस्ट ने बवाल मचा दिया है। अपनी ही सरकार पर किए गए इस पोस्ट से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। और काफी  बवाल हुआ। दरअसल, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सांसद वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति मिश्रा ने सरकार पर जो तंज कसा उसने हलचल मचा दी।

वीडी की है अपनी अलग पैठ

वैसे भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति में शर्मा को महत्वपूर्ण पद मिलने की प्रबल संभावना है लेकिन ऐसे मौके पर पत्नी के पार्टी विरोधी पोस्ट ने बखेड़ा भी खड़ा किया। हालांकि वैसे वीडी शर्मा मध्य प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में अपनी पैठ रखते हैं और उनका नाम कद्दावार नेताओं में आता है। लेकिन पत्नी का वायरल पोस्ट से वीडी को थोड़ा असहज तो जरुर किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!