सोना अचानक धड़ाम! औंधे मुंह गिरे गोल्ड के दाम, खरीदारों के खिले चेहरे

Edited By Himansh sharma, Updated: 03 Apr, 2026 06:05 PM

gold takes a sudden fall big relief for buyers

अप्रैल की शुरुआत के साथ ही सराफा बाजार में एक बार फिर हलचल देखने को मिली है।

Gold Takes a Sudden Fall: अप्रैल की शुरुआत के साथ ही सराफा बाजार में एक बार फिर हलचल देखने को मिली है। शुक्रवार, 3 अप्रैल को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी के दामों में स्थिरता बनी हुई है। लगातार बदलते बाजार रुझानों के बीच निवेशकों और खरीदारों के लिए यह अहम अपडेट है।

सोने के ताज़ा दाम (3 अप्रैल)

आज सराफा बाजार खुलते ही सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली..

22 कैरेट सोना

8 ग्राम: ₹1,11,080 (₹360 की गिरावट)

10 ग्राम: ₹1,38,850 (₹450 की गिरावट)

24 कैरेट सोना

1 ग्राम: ₹14,579 (₹48 कम)

8 ग्राम: ₹1,16,632 (₹384 कम)

10 ग्राम: ₹1,45,790 (₹480 की गिरावट)

बीते दिन की तुलना में सोने के दामों में आई इस गिरावट ने बाजार में हलचल बढ़ा दी है। खासतौर पर शादी-ब्याह सीजन से पहले यह बदलाव खरीदारों के लिए राहत भरा माना जा रहा है।

चांदी के दाम स्थिर

वहीं चांदी की बात करें तो शुक्रवार को इसके दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ —

1 ग्राम चांदी: ₹255

1 किलो चांदी: ₹2,55,000

गुरुवार को भी यही कीमतें लागू थीं, जिससे साफ है कि फिलहाल चांदी के बाजार में स्थिरता बनी हुई है।

बाजार का रुख

पिछले कुछ दिनों से सोना और चांदी दोनों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की स्थिति और मांग में बदलाव का असर सीधे तौर पर इनकी कीमतों पर पड़ रहा है। फिलहाल बाजार में स्थिरता कम और अस्थिरता ज्यादा नजर आ रही है।

क्या करें खरीदार?

विशेषज्ञों का मानना है कि कीमतों में इस तरह की गिरावट छोटे निवेशकों के लिए अच्छा मौका हो सकती है, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से पहले बाजार ट्रेंड पर नजर रखना जरूरी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!