MP की राजनीति में भूचाल ! दिल्ली से कांग्रेस विधायक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Edited By meena, Updated: 01 Apr, 2026 04:47 PM

datia mla rajendra bharti arrested from delhi

मध्य प्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली में गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह गिरफ्तारी भ्रष्टाचार के एक मामले में की गई है। यह मामला ...

दिल्ली/दतिया (नवल यादव) : मध्य प्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली में गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह गिरफ्तारी भ्रष्टाचार के एक मामले में की गई है। यह मामला वर्ष 2015 में भूमि विकास बैंक से एफडीआर (FDR) रिलीज से जुड़ा हुआ है, जिसमें अनियमितताओं के आरोप लगाए गए थे।

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली की MP/MLA कोर्ट ने भूमि विकास बैंक से जुड़े एक मामले में बुधवार को दोषी करार दिया है। अदालत ने उन्हें भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत दोषी मानते हुए सख्त रुख अपनाया है। इस फैसले को प्रदेश की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।

मामले के अनुसार, विधायक राजेंद्र भारती ने अपनी मां के नाम पर बैंक में 10.50 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) तीन साल के लिए कराई थी, जिस पर 13.50 प्रतिशत ब्याज निर्धारित था। आरोप है कि बाद में इस एफडी की अवधि में कथित रूप से हेरफेर करते हुए उसे 3 साल से बढ़ाकर 15 साल कर दिया गया।

इस गड़बड़ी को लेकर बैंक कर्मचारी नरेंद्र सिंह ने अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी। अदालत ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इसे धोखाधड़ी का मामला माना और केस दर्ज करने के निर्देश दिए थे। सुनवाई के बाद कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विधायक को दोषी करार दिया। अब इस मामले में सजा को लेकर अगली सुनवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!