MP Congress में बड़ा फेरबदल! जीतू पटवारी ने जारी की नए अध्यक्षों की लिस्ट

Edited By Himansh sharma, Updated: 20 Mar, 2026 05:54 PM

mp congress announces new block presidents list

मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है, क्योंकि कांग्रेस संगठन में नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है।

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है, क्योंकि कांग्रेस संगठन में नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कई जिलों के अंतर्गत नए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से यह बदलाव किए जा रहे हैं। नई नियुक्तियों के साथ पार्टी ने जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ और मजबूत करने की रणनीति अपनाई है।

PunjabKesariलगातार जारी हो रही इन नियुक्तियों की लिस्ट को कांग्रेस के अंदर संगठनात्मक पुनर्गठन की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा का संचार देखने को मिल रहा है। कांग्रेस का यह कदम प्रदेश में अपनी राजनीतिक स्थिति को सुदृढ़ करने और संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!