Edited By Himansh sharma, Updated: 20 Mar, 2026 07:20 PM

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) संगठन विस्तार को लेकर लगातार सक्रिय नजर आ रही है।
भोपाल: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) संगठन विस्तार को लेकर लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष Hemant Khandelwal ने विभिन्न जिलों के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है।
जारी सूची के अनुसार, जिला भोपाल नगर के गुरुनानक मंडल, जिला विदिशा के सतपाड़ा हाट मंडल, जिला उज्जैन ग्रामीण के तराना नगर मंडल और इंगोरिया मंडल के साथ-साथ टीकमगढ़ जिले के लिधौरा खास मंडल में नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

भाजपा में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां लगातार की जा रही हैं। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि जमीनी स्तर पर मजबूत संगठन ही आगामी चुनावों में जीत की कुंजी साबित होगा।

प्रदेश में चल रही इन नियुक्तियों से साफ संकेत मिल रहा है कि भाजपा आगामी रणनीति को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है और बूथ से लेकर मंडल स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने पर फोकस कर रही है।