Edited By meena, Updated: 07 Mar, 2026 07:27 PM

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा सोशल मीडिया विभाग के संभाग प्रभारी एवं सह प्रभारियों की घोषणा की गई है। यह नियुक्तियां संगठन को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर और अधिक...
भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा सोशल मीडिया विभाग के संभाग प्रभारी एवं सह प्रभारियों की घोषणा की गई है। यह नियुक्तियां संगठन को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर और अधिक सशक्त बनाने तथा पार्टी की नीतियों, विचारों और जनहितकारी योजनाओं को व्यापक स्तर पर जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई हैं।
पार्टी नेतृत्व का मानना है कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनसंवाद का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। ऐसे में संभाग प्रभारी और सह प्रभारी संगठन की गतिविधियों, अभियानों और कार्यक्रमों को सोशल मीडिया के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नव नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन की डिजिटल रणनीति को मजबूती देंगे और पार्टी की विचारधारा को सकारात्मक रूप से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाएंगे। भाजपा नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।