MP विधानसभा में गूंजा सिंगरौली में अडानी कोल ब्लॉक का मामला, मुआवजे को लेकर भारी हंगामा, कांग्रेस ने किया वाकआउट

Edited By meena, Updated: 26 Feb, 2026 08:52 PM

the issue of adani coal block in singrauli resonated in the mp assembly

मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के नौवें दिन प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सिंगरौली जिले के धिरौली स्थित अदाणी ग्रुप के कोल ब्लॉक का मामला सदन में उठाया और संयुक्त संसदीय समिति...

भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के नौवें दिन प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सिंगरौली जिले के धिरौली स्थित अदाणी ग्रुप के कोल ब्लॉक का मामला सदन में उठाया और संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कोल ब्लॉक के लिए आठ गांवों की भूमि अधिग्रहित की जा रही है और कलेक्टर की सूची के अनुसार 12 हजार 998 परिवार प्रभावित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभावित आदिवासी परिवारों को पूर्ण मुआवजा नहीं मिला है तथा मुआवजा वितरण में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने सदन में आरोप लगाया कि मुआवजा राशि बाहरी व्यक्तियों को भी दी गई है। उदाहरण देते हुए कहा कि थाना प्रभारी जितेंद्र भदौरिया की पत्नी को 15 लाख रुपये से अधिक तथा यातायात प्रभारी दीपेंद्र सिंह कुशवाह की पत्नी स्वाति सिंह के नाम लगभग 14 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कोल ब्लॉक के नाम पर अडानी समूह को लाभ पहुंचाया जा रहा है, जबकि प्रभावित लोगों को उनका अधिकार नहीं मिल रहा। उन्होंने मांग की कि जब तक पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच पूरी नहीं होती और सभी प्रभावितों को पूर्ण मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक कोल ब्लॉक का कार्य तत्काल प्रभाव से रोका जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जब क्षेत्र का दौरा करने गया तो उसे रोका गया और वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इस संबंध में वीडियो साक्ष्य होने का भी दावा किया गया। मामले में विधानसभा समिति से जांच की मांग स्वीकार नहीं किए जाने और सरकार की ओर से स्पष्ट उत्तर नहीं मिलने पर कांग्रेस विधायकों ने विरोध स्वरूप सदन से वाकआउट किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!