MP कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने कहा- "किसान के बेटे को ही कृषि मेले में जाने से रोका जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण", सरकार पर लगाया आरोप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 Apr, 2026 03:11 PM

mp congress president patwari said  it is very unfortunate that a farmer s son

भोपालः मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें कृषि मेले में जाने से रोका जा रहा है, जो सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करता है। पटवारी ने भोपाल में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि हाल ही में वे...

भोपालः मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें कृषि मेले में जाने से रोका जा रहा है, जो सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करता है। पटवारी ने भोपाल में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि हाल ही में वे विदिशा जिले के दौरे पर गए थे, जहां किसानों से मुलाकात के दौरान उन्हें गेहूं खरीदी को लेकर समस्याएं बताई गईं।

किसानों के अनुसार समर्थन मूल्य पर समय पर खरीदी नहीं होने से बड़ी मात्रा में गेहूं कम कीमत पर बेचना पड़ा, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ा है। वर्तमान में भी मंडियों में गेहूं कम दर पर बिक रहा है, जिससे किसानों को प्रति क्विंटल नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि विदिशा में आयोजित कृषि मेले में शामिल होने की इच्छा उन्होंने सार्वजनिक रूप से जताई थी। यह मेला केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

पटवारी ने कहा कि उन्होंने प्रशासन को पत्र लिखकर मेले में शामिल होने की अनुमति मांगी थी और स्पष्ट किया था कि वे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं चाहते। इसके बावजूद उन्हें संकेत दिए जा रहे हैं कि वे मेले में न जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक स्तर से उन्हें वहां नहीं जाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि वे अकेले मेले में जाना चाहते हैं और किसी भी प्रकार की भीड़ या अव्यवस्था उत्पन्न नहीं करेंगे, फिर भी मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

कहा कि प्रशासन द्वारा उन्हें सकिर्ट हाउस में रुकने के लिए कहा गया है, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट समय नहीं दिया गया है। पटवारी ने कहा कि विपक्ष का दायित्व केवल आलोचना करना नहीं, बल्कि किसानों के हित में सुझाव देना और नई तकनीकों को समझकर उनका प्रचार-प्रसार करना भी है। उन्होंने अंत में कहा कि प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष मनाया जा रहा है, लेकिन एक किसान के बेटे को ही कृषि मेले में जाने से रोका जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे सरकार की नीतियों पर प्रश्नचिह्न लगता है।



 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!