Edited By meena, Updated: 13 Apr, 2026 01:38 PM

मध्य प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। इंदौर नगर निगम में दो महिला पार्षदों द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को लेकर हुए विवाद के बाद कांग्रेस पार्टी एक्शन मोड में हैं। अनुशासनहीनता के आरोप में एक बड़ी कार्रवाई करते...
भोपाल : मध्य प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। इंदौर नगर निगम में दो महिला पार्षदों द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को लेकर हुए विवाद के बाद कांग्रेस पार्टी एक्शन मोड में हैं। अनुशासनहीनता के आरोप में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व प्रदेश प्रवक्ता भास्कर मिश्रा को निष्कासित कर दिया है।
अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्रवाई
कांग्रेस संगठन ने सिंगरौली के भास्कर मिश्रा को 6 वर्षों के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है। यह निर्णय पार्टी अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय स्तर पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और पार्टी के भीतर चर्चा का माहौल बन गया है।
पहले जारी हुआ था कारण बताओ नोटिस
जानकारी के मुताबिक, भास्कर मिश्रा को पहले ही पार्टी की ओर से पांच बिंदुओं पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उनसे तय समय सीमा के भीतर जवाब मांगा गया था, लेकिन उन्होंने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। इसी को आधार बनाते हुए पार्टी ने सख्त कदम उठाया।
शहर अध्यक्ष ने जारी किया आदेश
सिंगरौली शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने निष्कासन आदेश जारी करते हुए कहा कि संगठनात्मक अनुशासन से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नोटिस का जवाब न मिलने के बाद यह कार्रवाई अनिवार्य हो गई थी।