MP महिला कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा ! इन्हें मिली जिम्मेदारी, जीतू पटवारी ने दी बधाई

Edited By meena, Updated: 04 Apr, 2026 06:24 PM

announcement of the new state executive committee of the mp mahila congress

मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस नई कार्यकारिणी में विभिन्न जिलों और वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए ...

भोपाल : मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस नई कार्यकारिणी में विभिन्न जिलों और वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए संगठनात्मक संतुलन साधने का प्रयास किया गया है।

PunjabKesari

प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। कार्यकारिणी में शामिल नेताओं को महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए यह नियुक्तियां काफी अहम हैं। महिला कांग्रेस की नई टीम बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और महिलाओं के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। प्रदेश नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि संगठन में सक्रियता, समर्पण और प्रदर्शन के आधार पर ही जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिससे कांग्रेस को भविष्य में चुनावी लाभ मिल सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!