Edited By Desh Raj, Updated: 28 Mar, 2026 12:29 AM

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी (Kunal Choudhary) को कांग्रेस आलाकमान ने बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। कुणाल चौधरी को असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई है।
(डेस्क): कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी (Kunal Choudhary) को कांग्रेस आलाकमान ने बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। कुणाल चौधरी को असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई है। कुणाल चौधरी असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ असम चुनाव में बड़ी जिम्मेवारी निभाएंगे।
संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कुणाल चौधरी पर यकीन जताते हुए लिखा है कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि कुशल नेतृत्व क्षमता, अनुभव और अथक परिश्रम से इस जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
वहीं कुणाल चौधरी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए लिखा है कि..
कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी, नेता प्रतिपक्ष RahulGandhi जी, सांसद PriyankaGandhiVadra जी एवं संगठन महासचिव KC Venugopal जी का मैं हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ। असम विधानसभा चुनाव 2026 के महत्वपूर्ण दायित्व के लिए मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसके लिए मैं विशेष रूप से जी एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का तहे दिल से धन्यवाद करता हूँ।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की गौरवशाली विचारधारा, लोकतांत्रिक मूल्यों और देश के प्रति समर्पित संघर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत के साथ कार्य करने का संकल्प लेता हूँ। पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने का मैं हर संभव प्रयास करूंगा।
असम की जनता के बीच जाकर कांग्रेस पार्टी के संदेश, हमारी नीतियों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से रखने के लिए मैं पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ काम करूंगा। संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनता की आवाज को बुलंद करना ही मेरी प्राथमिकता रहेगी। लिहाजा कुणाल चौधरी को अहम जिम्मेवारी सौंपी गई है।