बंगाल, असम चुनाव में जौहर दिखाने जाएंगे कांग्रेस दिग्गज, MP के इन नेताओं को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

Edited By Desh Raj, Updated: 16 Mar, 2026 08:45 PM

congress stalwarts set to showcase their prowess in bengal and assam elections

देश में पश्चिमी बंगाल, असम सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। जिसके लिए राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों चुनावों के लिए कमर कस चुके है। चुनाव आयोग के ऐलान के साथ कांग्रेस ने  बंगाल और असम में अपने...

(भोपाल): देश में पश्चिमी बंगाल, असम सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। जिसके लिए राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों चुनावों के लिए कमर कस चुके है। चुनाव आयोग के ऐलान के साथ कांग्रेस ने  बंगाल और असम में अपने नेताओं को भेजने पर काम करना शुरु कर दिया है। भाजपा ने जहां मंत्रियों के साथ वरिष्ठ नेताओं को चुनाव के लिए बंगाल भेजा है, वहीं कांग्रेस भी मध्य प्रदेश के अपने दिग्गज नेताओं की बंगाल और असम में ड्यूटी लगाने जा रही है।

किन-किन नेताओं को प्रचार के लिए भेजा जाएगा

चुनावों की अहमियत को देखते हुए पार्टी ने तय किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, ओमकार सिंह मरकाम, आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, पूर्व मंत्री अरुण यादव के साथ ही अन्य पदाधिकारी चुनाव प्रचार के लिए बंगाल और असम जाएंगे।

चुनाव आयोग ने रविवार को किया था चुनावों का ऐलान

आपको बता दें कि  चुनाव आयोग ने रविवार को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव का ऐलान किया था। तमिलनाडु में सिंगल फेज में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

वहीं, बंगाल में दो फेज 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। तीन राज्य केरल, असम और पुडुचेरी में सिंगल फेज यानी 9 अप्रैल को मतदान होगा। पांचों राज्यों का रिजल्ट 4 मई को आएगा। अब चुनाव के ऐलानों के साथ ही दोनों पार्टियों सक्रिय हो गई है और शह मात का खेल भी शुरु हो जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!