MP में कांग्रेस ने की नगर जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां, इन्हें मिली जिम्मेदारी, जीतू पटवारी ने दी बधाई

Edited By meena, Updated: 03 Mar, 2026 06:56 PM

congress appointed city district presidents in mp they were given the responsib

जीतू पटवारी के निर्देशानुसार प्रदेश संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में विभिन्न नगरों में नए नगर कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन...

भोपाल : जीतू पटवारी के निर्देशानुसार प्रदेश संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में विभिन्न नगरों में नए नगर कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करना और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करना है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से जारी सूची के अनुसार चयनित पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता और अनुभव के आधार पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने अपेक्षा जताई है कि सभी नव-नियुक्त अध्यक्ष अपने-अपने नगरों में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और जनसंपर्क गतिविधियों को गति देंगे।

प्रदेश नेतृत्व ने सभी नियुक्त अध्यक्षों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आशा व्यक्त की है कि वे पार्टी की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया गया है कि वे नव-नियुक्त पदाधिकारियों का सहयोग कर संगठन को और मजबूत बनाएं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!