बॉर्डर 2 की सफलता पर बाबा महाकाल की शरण में सुनील शेट्टी, नंदी हॉल में बैठकर की पूजा अर्चना

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 10 Feb, 2026 07:12 PM

suniel shetty visits mahakal temple after border 2 success

फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 की सफलता पर भगवान का आभार जताने के लिए विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। मंगलवार दोपहर सुनील शेट्टी मंदिर परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा...

उज्जैन (विशाल सिंह): फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 की सफलता पर भगवान का आभार जताने के लिए विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। मंगलवार दोपहर सुनील शेट्टी मंदिर परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा महाकाल से आशीर्वाद लिया।

बताया जा रहा है कि फिल्म की सफलता से पहले भी सुनील शेट्टी करीब 20 दिन पूर्व महाकाल मंदिर आए थे और फिल्म की कामयाबी के लिए विशेष प्रार्थना की थी। अब जब बॉर्डर 2 को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, तो अभिनेता पुनः बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे और कृतज्ञता व्यक्त की। दर्शन के दौरान अभिनेता ने गर्भगृह की चौखट से भगवान महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने नंदी महाराज के पास जाकर नंदी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही। मंदिर समिति की ओर से सुनील शेट्टी का पारंपरिक रूप से शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में महाकाल मंदिर में फिल्मी हस्तियों का लगातार आगमन हो रहा है। कुछ दिन पहले निर्माता एकता कपूर और अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस भी बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंच चुकी हैं। सुनील शेट्टी की सादगी और धार्मिक आस्था को देखकर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और उनके प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!