MP में कांग्रेस को फिर बड़ा झटका,पूर्व MLA ने छोड़ी पार्टी, जीतू पटवारी पर गंभीर आरोप लगाकर मचाई  सनसनी

Edited By Desh sharma, Updated: 05 Feb, 2026 07:04 PM

congress suffers another major setback in mp former mla quits party

मध्य प्रदेश का राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस को लग रहे झटकों के बीच एक और झटका लगा है। दरअसल एमपी में एक बड़े कांग्रेस नेता ने पार्टी से इस्तीफा देकर राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है

(रीवा): मध्य प्रदेश का राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस को लग रहे झटकों के बीच एक और झटका लगा है। दरअसल एमपी में एक बड़े कांग्रेस नेता ने पार्टी से इस्तीफा देकर राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है इस्तीफा देते समय पार्टी नेतृत्व और संगठन पर भी खई गंभीर सवाल खडे किए हैं। दरअसल मऊगंज के पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर हड़कंप मचा दिया है।

लक्ष्मण तिवारी ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए सीधे इस्तीफे का ऐलान कर दिया। लक्ष्मण तिवारी ने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व और संगठन पर बड़े गंभीर आरोप लगाते हुए  कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी हावी है। यहीं नहीं उन्होंने ब़ड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि संगठन के प्रति कोई गंभीर नहीं है।

पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी ने प्रदेश के सरदार जीतू पटवारी के साथ ही  कई  स्थानीय नेताओं पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए लपेटे में लिया है। तिवारी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है लेकिन किसी और पार्टी में अभी शामिल होने की कोई बात नहीं कही है।

अप्रैल 2024 को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली थी

लक्ष्मण तिवारी ने बताया कि उन्होंने 2 अप्रैल 2024 को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली थी, लेकिन इसके बाद से ही पार्टी में उन्हें कोई खास सम्मान नहीं मिला और उपेक्षा का माहौल बनने लगा। लक्ष्मण तिवारी ने भी कहा कि  उन्होंने कई बार वरिष्ठ नेताओं को इस स्थिति से अवगत कराने की कोशिश भी की लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया।लक्ष्मण तिवारी ने कहा कि उन्हें तो पार्टी कार्यक्रमों में उन्हें नहीं बुलाया जाता था।

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को भी लपेटे में लेकर गंभीर आरोप

लक्ष्मण तिवारी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ ही रीवा और मऊगंज के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। बड़ा गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में कुछ गिने चुने लोग ही फैसले लेते हैं बाकि किसी की परवाह नहीं की जाती।

आपको बता दें कि  मऊगंज में एक कार्यक्रम के दौरान तिवारी ने मंच से कांग्रेस के पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें नोटिस भी  जारी किया था। लेकिन अब उन्होंने पार्टी नेताओं और जीतू पटवारी पर अनदेखी के आरोप लगाकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!