कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री का निधन, जीतू पटवारी ने जताया शोक

Edited By meena, Updated: 08 Apr, 2026 05:01 PM

senior congress leader and former union minister passes away jeetu patwari expr

कांग्रेस की सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का बुधवार को निधन हो गया। मोहसिना किदवई ने नोएडा के मेट्रो अस्पताल में 94 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। वे लंबे समय से उम्र संबंधी...

एमपी डेस्क : कांग्रेस की सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का बुधवार को निधन हो गया। मोहसिना किदवई ने नोएडा के मेट्रो अस्पताल में 94 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। वे लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं। पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई ने राजीव गांधी की सरकार में महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाला था। वे लोकसभा और राज्यसभा दोनों की सदस्य रह चुकी हैं।

मोहसिना किदवई के निधन पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शांति दें और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस दुख की घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी किदवई परिवार के साथ है।

राजनीतिक जगत में बड़ी क्षति, दिग्गजों ने जताया शोक

बता दें कि मोहसिना किदवई का जन्म 1932 में उत्तर प्रदेश में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने राजनीति में दिलचस्पी दिखाई और जल्द ही सक्रिय हो गई। वे शुरू से ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़ी रहीं और पार्टी की नीतियों तथा विचारधारा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से भारतीय राजनीति जगत में एक लंबे और प्रभावशाली अध्याय का अंत हो गया। उनकी पहचान कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में थीं जिन्होंने दशकों तक सक्रिय राजनीति में रहकर अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर है। देश भर से कांग्रेस नेता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!