Edited By meena, Updated: 26 Mar, 2026 08:22 PM

मध्य प्रदेश में एक बार फिर हाईकोर्ट से कांग्रेस को बड़ी राहत मिली है। मामला धार जिले की नालछा जनपद अध्यक्ष से जुड़ा हुआ है। मामले में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार...
भोपाल: मध्य प्रदेश में एक बार फिर हाईकोर्ट से कांग्रेस को बड़ी राहत मिली है। मामला धार जिले की नालछा जनपद अध्यक्ष से जुड़ा हुआ है। मामले में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का बयान सामने आया है। उन्होंने इसे सत्य की जीत बताते हुए सोशल मीडिया के जरिए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
ये है पूरा मामला
दरअसल, कांग्रेस समर्थित नालछा जनपद अध्यक्ष के खिलाफ आपराधिक आरोप लगाकर भाजपा के जनपद सदस्यों द्वारा उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। लेकिन कांग्रेस नेता ने इसके खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां उन्हें राहत मिली और इस चुनाव प्रक्रिया पर रोक (स्टे) लगा दी गई।
नेता प्रतिपक्ष सिंघार का तीखी प्रतिक्रिया
इस मामले में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहा कि भाजपा की ओर से कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की गई। हालांकि, कांग्रेस के पास अविश्वास प्रस्ताव को विफल करने के लिए पर्याप्त समर्थन मौजूद था। कांग्रेस संगठन ने इस मामले में मध्यप्रदेश हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया, जहां उन्हें राहत मिली और इस चुनाव प्रक्रिया पर रोक (स्टे) लगा दी गई। यह परिणाम कांग्रेस पार्टी तथा नालछा और धर्मपुरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की एक बड़ी जीत है। सत्यमेव जयते।
जीतू पटवारी ने कसा
कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा लगातार कांग्रेस के चुने हुए जनप्रतिनिधियों के खिलाफ साम, दाम, दंड, भेद की राजनीति अपनाकर लोकतंत्र की अवहेलना कर रही है। लेकिन मध्य प्रदेश कांग्रेस सड़क, सदन और न्यायालय, तीनों स्तरों पर भाजपा के झूठे षड्यंत्रों के खिलाफ मजबूती से लड़ रही है। न डरेंगे, न झुकेंगे।