Edited By meena, Updated: 20 Mar, 2026 04:30 PM

मध्य प्रदेश के कथावाचक मोहित नागर ने शुक्रवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उन्हें सदस्यता दिलाई। कांग्रेस में शामिल होने के बाद कथावाचक मोहित....
भोपाल (इजहार हसन) : मध्य प्रदेश के कथावाचक मोहित नागर ने शुक्रवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उन्हें सदस्यता दिलाई। कांग्रेस में शामिल होने के बाद कथावाचक मोहित नागर ने बड़ा दिया। उन्होंने आदिवासी समाज को लेकर बड़ा बयान दिया है।
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार द्वारा पूर्व में दिए गए आदिवासी हिंदू नहीं है वाले बयान पर कथा वाचक मोहित नागर ने कहा कि रामचरित मानस देखिए, मां शबरी ने भी रामजी का इंतजार किया था। अगर वह चाहती तो वह भी भरोसा तोड़ देती। मेरा आज सबसे यही कहना है कि हिंदू हिंदू ही है। सनातन धर्म सनातन धर्म है, ईश्वर एक है। जबकि समाज दो है, एक स्त्री और एक पुरुष इसके अलावा कुछ नही हैं। कथावाचक मोहन नागर ने कहा कि आदिवासी हिंदू है और सनातन का अनुयायी है। यह भी बताया कि उन्होंने 10 से 15 हजार आदिवासियों को दीक्षा दी है। मैं आदिवासी क्षेत्रों में सबसे अधिक भागवत कथाएं करता हूं।

इस सदस्यता ग्रहण समारोह में पीसी चीफ ने कहा कि मुझे कथावाचक ने अपनी व्यथा सुनाई। कट्टरता किसी भी धर्म समाज में सकारात्मकता नहीं ला सकती। बीजेपी कट्टर हिंदू बनाकर नफरत फैला रही। नागर ने कहा है कि कथा में वो सबको बताएंगे। इसके साथ ही जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य बेरोजगारी, लाडली बहना योजना, बिजली सप्लाई समेत कई मुद्दों को लेकर घेरा। इतना ही नहीं पीसी के दौरान कुछ देर के लिए बिजली चली गई। जिसे लेकर पटवारी ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि देख लो ये हालात है, जब देखो तब बिजली चली जाती है और कहते है कि 24 घंटे बिजली देंगे। बिजली तो नहीं मिलती बड़े-बड़े बिल मिलते हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार लाडली बहनों को 1500 रुपये दे रही है और दोगुना बिल भेज देती है।