2028 में प्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार, 2029 में राहुल गांधी बनेंगे देश के प्रधानमंत्री...पूर्व CM का बड़ा दावा

Edited By meena, Updated: 17 Mar, 2026 06:52 PM

former cm bhupesh baghel s major statement

नवा रायपुर में कांग्रेस ने विधानसभा घेराव को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया। सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों और ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत आयोजित इस हल्ला बोल प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी...

रायपुर : नवा रायपुर में कांग्रेस ने विधानसभा घेराव को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया। सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों और ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत आयोजित इस हल्ला बोल प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ने नाली से गैस चूल्हा जोड़कर चाय बनाकर विरोध जताया। प्रदर्शन को लेकर पूरे क्षेत्र में पुलिस और यातायात व्यवस्था कड़ी रखी गई।

प्रदर्शन में सचिन पायलट भी रायपुर पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा को लेकर सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई और योजना को कमजोर करने का आरोप लगाया।

विधानसभा घेराव को देखते हुए यातायात पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद रही। शंकर नगर भारत माता चौक से लेकर तेलीबांधा तालाब तक बैरिकेडिंग की गई थी। पुलिस ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर आम लोगों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी थी, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।

इस दौरान मंच से संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह की सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मनरेगा कोई साधारण योजना नहीं, बल्कि कानून है, जिसने देश के लाखों परिवारों को रोजगार देने का काम किया है और गरीबों को सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार दिया है। उन्होंने दावा किया कि 2028 में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी और 2029 में राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि तब हम मनरेगा की राशि डेढ़ गुना करेंगे।

भूपेश बघेल ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि उनका नाम पनौती रख देना चाहिए। बघेल बोले- मोदी का नाम पनौती रख देना चाहिए। पहली बार पहलगाम गए तो आम लोगों की हत्या हो गई। इजरायल गए तो विश्व युद्ध शुरू हो गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!