कांग्रेस संगठन में बड़ा विस्तार! 41 नगर अध्यक्षों की नियुक्ति, पटवारी का एक्शन मोड

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 24 Mar, 2026 08:21 PM

congress appoints 41 city presidents in mp under jitu patwari s direction

मध्यप्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस लगातार बड़े फैसले ले रही है। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार 41 नगर कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

भोपाल: मध्यप्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस लगातार बड़े फैसले ले रही है। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार 41 नगर कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

जारी सूची में शामिल सभी पदाधिकारियों को संगठन ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व ने सभी नव-नियुक्त अध्यक्षों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनसे जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा जताई है।  राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, जिससे कांग्रेस अपने संगठन को और सक्रिय व मजबूत बना सके। इस नियुक्ति को पार्टी के संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!