मुकेश मल्होत्रा मामले में आज ही सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करेगी कांग्रेस,जीतू पटवारी ने किया बड़ा फैसला

Edited By Desh Raj, Updated: 10 Mar, 2026 03:56 PM

congress will file an appeal in mukesh malhotra case in the supreme court today

विजयपुर उपचुनाव के मामले में कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी जाने के मामले में कांग्रेस ने बड़ा फैसला किया है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस आज ही सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करेगी। जीतू पटवारी ने कहा है कि वो सुप्रीम...

(डेस्क) विजयपुर उपचुनाव के मामले में कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी जाने के मामले में कांग्रेस ने बड़ा फैसला किया है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस आज ही सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करेगी। जीतू पटवारी ने कहा है कि वो सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे।

जीतू बोले- न्यायपालिका पर पूरा विश्वास

जीतू पटवारी ने कहा है कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है कि सत्य और लोकतंत्र की रक्षा होगी। दलित-आदिवासी समाज के अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। जीतू पटवारी ने कहा है कि कांग्रेस विधायक को पद से हटाने के लिए बीजेपी ने साम,दाम,दंड भेद सारे तरीके अपनाए।

ये है मामला

मुकेश मल्होत्रा के खिलाफ यह याचिका भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने दायर की थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि मुकेश मल्होत्रा ने अपने चुनावी हलफनामे में अपने  आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी छुपाई थी। कोर्ट ने याचिका के तथ्यों को सही पाया और माना कि जानकारी छुपाना चुनाव नियमों का उल्लंघन है।

चुनाव शून्य घोषित करने के साथ ही हाईकोर्ट ने एक और महत्वपूर्ण आदेश जारी किया था।  चुनाव के दौरान  दूसरे नंबर पर रहने वाले भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत को विजयपुर विधानसभा सीट से विधायक घोषित कर दिया गया था।

MP की राजनीति की यह बड़ी खबर है। विजयपुर विधानसभा सीट पर चुनाव पर ये फैसला अहम है। हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच के जस्टिस जीएस अहलूवालिया ने यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया था।  कोर्ट ने निर्वाचन प्रक्रिया में गड़बड़ी और तथ्यों को छुपाने के आधार पर यह निर्णय लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!