Edited By Desh Raj, Updated: 10 Mar, 2026 05:20 PM

पूरे प्रदेश में कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की सदस्यता रद्द होने का मामला सुर्खियां बना है। हर ओर इसकी चर्चा है। कांग्रेस जहां विधायकी रद्द करवाने के पीछे बीजेपी का साजिश का हवाला दे रही है,वही अब कांग्रेस के ही नेता ने अपनी पार्टी पर ऐसे आरोप...
(डेस्क): पूरे प्रदेश में कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की सदस्यता रद्द होने का मामला सुर्खियां बना है। हर ओर इसकी चर्चा है। कांग्रेस जहां विधायकी रद्द करवाने के पीछे बीजेपी का साजिश का हवाला दे रही है,वही अब कांग्रेस के ही नेता ने अपनी पार्टी पर ऐसे आरोप लगा दिए हैं कि मामला सनसनीखेज हो गया है।
दरअसल मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द होने पर कांग्रेस में ही अंदरूनी विवाद तेज हो गया है। कांग्रेस नेता राकेश सिंह यादव ने प्रदेश नेतृत्व पर ही सवाल खड़े करके हलचल मचा दी है। उन्होंने राहुल गांधी को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करके जांच की मांग की है। दरअसल राकेश सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द करवाने में कांग्रेस नेताओं का ही हाथ है। इस आरोप से पार्टी के भीतर ही विवाद गहराता नजर आ रहा है। राकेश सिंह यादव ने पूरे मामले को लेकर प्रदेश नेतृत्व पर ही गंभीर सवाल खड़े किए हैं ।
राकेश सिंह के आरोप बड़े संगीन
कांग्रेस नेता राकेश सिंह यादव ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग कराने के लिए कांग्रेस विधायकों की कथित रूप से हॉर्स ट्रेडिंग करवाई गई थी। इसी तारतम्य में उन्होंने आशंका जताई है कि मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द करवाने की साजिश हो सकती है और इसमें पार्टी के कुछ नेताओं का हाथ हो सकता है।
वहीं राकेश सिंह यादव ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच होती है तो हैरान करने वाला खुलासे हो सकते हैं। उन्होंने राहुल गांधी से मामले में दखल देने का आग्रह किया है। लिहाजा इस आरोप के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। एक ओर कांग्रेस इस मुद्दे सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कह चुकी है और इधर कांग्रेस नेता ने पार्टी चेहरों पर ही बड़े आरोप लगा दिए है।