MP के सीनियर कांग्रेसी नेता पर पत्नी ने कराई FIR, लगे गंभीर आरोप

Edited By Himansh sharma, Updated: 22 Feb, 2026 08:42 PM

congress leader booked in bhopal over dowry assault charges

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह चौहान पर उनकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता शिखा चौहान पेशे से बैंक मैनेजर हैं। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष दहेज में 2 करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें घर से निकाल दिया गया।

 पत्नी का बड़ा आरोप

शिखा चौहान ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा हॉस्टल में रहता है और वह भोपाल में अकेली रह रही हैं। उन्होंने दावा किया कि पति से उन्हें जान का खतरा है। आरोप है कि उनके पति के पास दो लाइसेंसी बंदूकें हैं और पहले भी जान से मारने की कोशिश की जा चुकी है।

नेता की सफाई

कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पत्नी पिछले 15 साल से उन्हें ब्लैकमेल कर रही हैं। उनके मुताबिक जब उन्होंने तलाक का नोटिस भेजा, उसके बाद पत्नी ने एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!