बीजेपी के वरिष्ठ नेता की हालत नाजुक, हाल जानने पहुंचे CM मोहन

Edited By meena, Updated: 02 Mar, 2026 01:50 PM

senior bjp leader rao rajkumar s condition is critical cm mohan arrives to inqu

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सोमवार को जवाहर लाल नेहरू कैंसर हॉस्पिटल पहुंचे। जहां उन्होंने अस्पताल में उपचाररत बीजेपी के पूर्व विधायक राव राजकुमार सिंह यादव का हाल ...

भोपाल (इजहार खान) : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सोमवार को जवाहर लाल नेहरू कैंसर हॉस्पिटल पहुंचे। जहां उन्होंने अस्पताल में उपचाररत बीजेपी के पूर्व विधायक राव राजकुमार सिंह यादव का हाल जाना। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज मैं कैंसर हॉस्पिटल में आया हूं। यहां पर राव राव राजकुमार सिंह जी कैंसर के कारण से एडमिट है। उनकी हालत गंभीर है। मैंने बाबा महाकाल से उनके स्वस्थ होने की कामना की है।

इसके साथ ही सीएम ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामना दी और कैबिनेट बैठक को लेकर कहा कि आज होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को मेरी तरफ से बधाई। बसंत का यह मौसम सबके लिए फलदाई हो शुभदाई हो। इसी के साथ-साथ भगोरिया पर्व का आखिरी दिन है।

सीएम ने बताया कि वे बड़वानी जिला निमाड़ अंचल में आदिवासी भाई बहनों के बीच त्यौहार मनाने जा रहे हैं। इस वर्ष को किसान कल्याण वर्ष हमारी सरकार ने घोषित किया है।

इसलिए कृषि कैबिनेट आज बड़वानी में हम पहली बार कर रहे हैं। हमारी प्रतिबद्धता किसान महिला युवा गरीब सबके कल्याण की है। ऐसे में किसानों को लेकर हमारे पास बहुत सारी योजनाएं हैं इस वर्ष से भवंतर में सोयाबीन के साथ सरसों भी जोड़ा जाएगा। 600 प्रति कुंटल बोनस हम उड़द पर देने वाले हैं। दलहन तिलहन का फुल बास्केट है। मध्य प्रदेश बच्चों की भी परिक्षा का समय है ऐसे में सब अपना ध्यान रखें

वहीं उन्होंने ईरान में प्रदेश के फंसे हुए लोगों को लेकर कहा कि मेरी कई परिवारों से बात हुई है। हम सब उनके साथ हैं। वहां जो भी लोग अंदर फस गए हैं। हमारी भारत सरकार के साथ तालमेल करते हुए हर एक व्यक्ति की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और हमारा भी प्रयास रहेंगे किसी भी हालत में किसी को कष्ट ना हो।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!