‘उन्नत कृषि महोत्सव 2026: CM मोहन बोले- विकास का कारवां निरंतर जारी रखने के लिए हमारी सरकार संकल्पित

Edited By meena, Updated: 11 Apr, 2026 04:49 PM

cm mohan says our government is committed to ensuring that the caravan of devel

मध्यप्रदेश के किसानों के लिए 11 अप्रैल का दिन खास रहा, जब जिले के दशहरा मैदान में ‘उन्नत कृषि महोत्सव 2026’ का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में किसानों को बीज से लेकर बाजार तक की पूरी जानकारी एक...

रायसेन : मध्यप्रदेश के किसानों के लिए 11 अप्रैल का दिन खास रहा, जब जिले के दशहरा मैदान में ‘उन्नत कृषि महोत्सव 2026’ का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में किसानों को बीज से लेकर बाजार तक की पूरी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई। विभिन्न स्टॉल्स के माध्यम से बीज, उर्वरक, उद्यानिकी, सिंचाई प्रबंधन और बैंकिंग से जुड़ी समस्याओं का समाधान बताया गया, वहीं कृषि यंत्रों का प्रदर्शन भी किया गया।

PunjabKesari

कार्यक्रम के दौरान किसानों की सुविधा के लिए ‘ई-फॉर्म्स’ एप भी लॉन्च किया गया, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं और सेवाओं तक आसानी से पहुंच मिल सकेगी। महोत्सव में कई योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ भी वितरित किए गए। यह आयोजन 13 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों के शामिल होने की उम्मीद है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है और कृषि क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने किसानों और जवानों को समान सम्मान देने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में गेहूं की खरीदी इस वर्ष 2625 रुपये प्रति क्विंटल (40 रुपये बोनस सहित) की दर से की जा रही है। साथ ही सिंचाई का रकबा बढ़ा है और किसानों को दिन में भी बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि रायसेन जिला 47 देशों में बासमती चावल का निर्यात कर रहा है, जो प्रदेश की कृषि प्रगति का उदाहरण है। सरकार ने इस वर्ष को ‘किसान कल्याण वर्ष’ घोषित किया है और किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की अलग छवि बन रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हाथों मध्य प्रदेश में बीईएमएल के पहले रेल कारखाने का भूमिपूजन हुआ है। वे मध्यप्रदेश के लिए शुभंकर हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में देश कृषि क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। खेत में किसान और सीमा पर जवान हमारे लिए दोनों बराबर सम्मान रखते हैं। रक्षा मंत्री सिंह की उपस्थिति में यह आयोजन दोनों की गरिमा बढ़ाने वाला है। देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत का हर क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ रहा है। अब देश दोगुना खाद्यान्न निर्यात कर रहा है। केवल रायसेन जिला दुनिया के 47 देशों में बासमती चावल निर्यात कर रहा है। प्रदेश में सिंचाई का रकबा भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को अब दिन में भी सिंचाई के लिए बिजली मिल रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब, किसान, युवा और नारी के कल्याण के लिए योजनाओं की शुरुआत की है। राज्य सरकार ने इस वर्ष को किसान कल्याण वर्ष घोषित किया है। रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव का आयोजन किसान भाइयों के लिए अद्भुत है। प्रदेश में विकास का कारवां निरंतर जारी रखने के लिए हमारी सरकार कृत संकल्पित है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!