इंदौर को मिली ‘उड़ान’ की सुपरपावर: CM मोहन यादव ने किया वर्ल्ड क्लास टर्मिनल-1 का लोकार्पण, हवाई यात्रा अब और आसान!

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 29 Mar, 2026 01:48 PM

cm mohan yadav inaugurates indore airport terminal 1

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर स्थित लोकमाता अहिल्याबाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का लोकार्पण कर मालवांचल को अत्याधुनिक हवाई सुविधा की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विमानन क्षेत्र में...

इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर स्थित लोकमाता अहिल्याबाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का लोकार्पण कर मालवांचल को अत्याधुनिक हवाई सुविधा की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विमानन क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन आया है और अब आम नागरिक के लिए भी हवाई यात्रा सुलभ हो गई है। 

PunjabKesari,  Mohan Yadav, Indore Airport, Terminal 1 Launch, Aviation Growth, MP Development

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई के आदर्शों पर चलते हुए प्रदेश सरकार जनसेवा के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने बताया कि नया टर्मिनल इंदौर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती से स्थापित करेगा। कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजारापु राममोहन नायडू वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। इस दौरान इंदौर एयरपोर्ट को अमेरिकी क्वालिटी काउंसिल द्वारा प्रदान किया गया क्वालिटी सर्टिफिकेट भी सौंपा गया। नए टर्मिनल में यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलेंगी। लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इस टर्मिनल की क्षमता प्रति घंटे 400 यात्रियों की है। इसमें 14 चेक-इन काउंटर, 300 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था, 6000 वर्गमीटर क्षेत्रफल और सालाना 15 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता है। यहां 18 उड़ानों का संचालन, 150 वाहनों की पार्किंग और वीआईपी रूम जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

PunjabKesari,  Mohan Yadav, Indore Airport, Terminal 1 Launch, Aviation Growth, MP Development

यात्रियों की सुविधा के लिए बड़े वेटिंग एरिया के साथ ‘उड़ान यात्री कैफे’ की शुरुआत भी की जा रही है, जहां 10 रुपये में चाय और 20 रुपये में नाश्ता उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में हवाई सेवाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। वर्तमान में 8 एयरपोर्ट, 20 हवाई पट्टियां और 220 हेलीपैड्स मौजूद हैं। रीवा, सतना और दतिया में नए एयरपोर्ट शुरू हो चुके हैं, जबकि उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट की तैयारी चल रही है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश में हर 150 किलोमीटर पर एक कमर्शियल एयरपोर्ट, हर 75 किलोमीटर पर एयरस्ट्रिप और हर 45 किलोमीटर पर हेलीपैड उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क, रेल और विमानन के क्षेत्र में हो रहा तेज विकास मध्यप्रदेश को देश का उभरता हुआ लॉजिस्टिक हब बना रहा है। इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!