भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री के भाई का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया दुख

Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Apr, 2026 01:52 PM

senior bjp leader and former minister s brother passes away

MP desk : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के छोटे भाई अजय मिश्रा का निधन हुआ है।ग्वालियर के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली है। लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अजय मिश्रा के निधन पर गहरा दुख जताया है। बता...

MP desk : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के छोटे भाई अजय मिश्रा का निधन हुआ है। ग्वालियर के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली है। लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अजय मिश्रा के निधन पर गहरा दुख जताया है। बता दें कि स्वर्गीय अजय मिश्रा देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के भांजे थे। उनके निधन पर पार्टी में शोक का माहौल बना है।

अजय मिश्रा के निधन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- "भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अनूप मिश्रा जी के छोटे भाई श्री अजय मिश्रा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें।"

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
जानकारी के मुताबिक बीजेपी के वरिष्ठ नेता अजय मिश्रा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें सांस संबंधी तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उपचार के दौरान ही अजय मिश्रा का अस्पताल में देहांत हो गया। उनके निधन पर पार्टी में शोक की लहर दौड़ी है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!