Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Apr, 2026 02:59 PM

भोपालः मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने अहम बैठक बुलाई। बैठक में गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा की गई। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि गेहूं खरीद-बेच की पूरी व्यवस्था सरल और किसानों के लिए सुविधाजनक बनाई जाए। ताकि...
भोपालः मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने अहम बैठक बुलाई। बैठक में गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा की गई। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि गेहूं खरीद-बेच की पूरी व्यवस्था सरल और किसानों के लिए सुविधाजनक बनाई जाए। ताकि किसानों को केंद्र तक आने और गेहूं बेचने में कोई परेशानी न हो। कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हर समय उनके साथ है।
बैठक में गेहूं उपार्जन की व्यवस्था की समीक्षा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को समत्व भवन में गेहूं खरीद को लेकर एक बैठक की। बैठक में मंत्री समूह के सदस्य और किसानों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान गेहूं उपार्जन की व्यवस्था की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि उपार्जन व्यवस्था किसानों के लिए सरल, सहज और सुविधाजनक बनाई जाए। ताकि उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। कहा कि जिन किसानों ने उपार्जन पोर्टल पर पंजीकरण कराया है, उनका सारा गेहूं खरीदा जाएगा।
7 अप्रैल से स्लॉट बुकिंग और 10 अप्रैल से खरीद होगी शुरू
7 अप्रैल से स्लॉट बुकिंग शुरू होगी और पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार 10 अप्रैल से खरीद शुरू की जाएगी। छोटे किसानों को इस प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, आगे कहा कि गेहूं खरीद की निगरानी के लिए राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। खरीद के लिए पर्याप्त बारदाना उपलब्ध है। राज्य सरकार, केंद्र सरकार और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर बारदाना की आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है। व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मंत्रिमंडल के सदस्यों और किसान प्रतिनिधियों के साथ भी चर्चा की गई।