MP में गेंहू खरीदी पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान- इस तारीख से 2625 रुपए में होगी खरीदी?

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 06 Apr, 2026 06:24 PM

mp wheat procurement from 10th april at 2625 qtl cm mohan announces

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने प्रदेश में गेहूं खरीदी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 10 तारीख से किसानों का गेहूं ₹2625 प्रति क्विंटल की दर से खरीदेगी।

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने प्रदेश में गेहूं खरीदी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 10 तारीख से किसानों का गेहूं ₹2625 प्रति क्विंटल की दर से खरीदेगी।

Video देखिए

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता छोटे किसानों को राहत देना है, इसलिए खरीदी प्रक्रिया में सबसे पहले छोटे किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा। उन्होंने इसे सरकार की प्रतिबद्धता बताते हुए कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस सरकार किसानों को उचित समर्थन मूल्य नहीं दे पाई। पहले गेहूं मात्र ₹400 प्रति क्विंटल के आसपास खरीदा जाता था, जबकि आज किसानों को बेहतर कीमत मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पहले प्रदेश में बिजली और सिंचाई की स्थिति बेहद खराब थी, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। उन्होंने बताया कि पहले जहां सिंचाई का रकबा लगभग साढ़े सात लाख हेक्टेयर था, वहीं अब यह बढ़कर 55 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है और आगे भी उन्हें बेहतर सुविधाएं और उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!