मोहन यादव कैबिनेट की बैठक खत्म ! इन प्रस्तावों पर लगी सरकार की मुहर, अब गेहूं खरीदी 9 अप्रैल से होगी शुरू

Edited By Vandana Khosla, Updated: 07 Apr, 2026 03:01 PM

mohan yadav s cabinet meeting concludes the government approves these

भोपालः मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक खत्म हुई। बैठक में वित्त प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना, किसानों की फसल खरीदी और सिंचाई परियोजना जैसे कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सामने आए। जिन पर चर्चा के बाद अहम निर्णय लिए गए। गेहूं खरीदी 10...

भोपालः मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक खत्म हुई। बैठक में वित्त प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना, किसानों की फसल खरीदी और सिंचाई परियोजना जैसे कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सामने आए। जिन पर चर्चा के बाद अहम निर्णय लिए गए। गेहूं खरीदी 10 अप्रैल के बजाय अब 9 अप्रैल से शुरू होगी। वहीं, चना‑मसूर की खरीदी, नई सड़क परियोजनाओं की मंजूरी, उज्जैन को वैश्विक कालगणना केंद्र के रूप में स्थापित करने और भोपाल में फाइनेंशियल ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्थापना जैसे कई अहम फैसले लिए गए है। कैबिनेट के इन फैसलों की जानकारी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने दी है।

इन प्रस्तावों को मोहन यादव कैबिनेट की मिली मंजूरी
 
1. 8 से 14 अप्रैल तक प्रदेशव्यापी अंबेडकर जयंती अभियान
2. संत रविदास जयंती को मिलेगा “सामाजिक समरसता वर्ष” का स्वरूप
3. गेहूं खरीदी 10 अप्रैल के बजाय अब 9 अप्रैल से होगी शुरू
4. चना, मसूर और सरसों की भी होगी खरीदी
5. उज्जैन में महाकाल द मास्टर ऑफ टाइम सम्मेलन को मिली मंजूरी
6. भोपाल में फाइनेंशियल ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट को मिली मंजूरी
7. भानपुरा में 3500 हेक्टेयर 120 ग्रामो के लिए सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को मंजूरी
8. दिल्ली में उच्च शिक्षा हेतु 10 हजार प्रतिमाह SC छात्रों को दी जाएगी
9. गांधी सागर बांध से लिफ्ट इरिगेशन योजना को मिली मंजूरी
10.590 करोड़ उड़ान योजना के अंतर्गत उज्जैन में एयरपोर्ट का होगा निर्माण, केंद्र सरकार करेगी निर्माण
11.नई सड़क परियोजनाओं से बुनियादी ढांचे को मजबूती
12.31 मार्च को MP और UP सहयोग सम्मेलन को लेकर भी कैबिनेट में दी गई जानकारी
13.2952 करोड़ की वाणिज्यिक कर की योजनाओं की निरंतरता को मंजूरी

   
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!