Edited By Vandana Khosla, Updated: 07 Apr, 2026 10:50 AM

भोपालः मध्यप्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक मंगलवार को होने जा रही है। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी। जिसके बाद सरकार कई अहम फैसले ले सकती है।
भोपालः मध्यप्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक मंगलवार को होने जा रही है। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी। जिसके बाद सरकार कई अहम फैसले ले सकती है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक में वित्त प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना, किसानों की फसल खरीदी और सिंचाई परियोजना जैसे कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।
इन प्रस्तावों पर सरकार ले सकती है बड़े फैसले
- भोपाल में “वित्त प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान” की स्थापना का प्रस्ताव रखा जाएगा
- चना और मसूर की फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर करने के प्रस्ताव आएंगे सामने
- गेहूं खरीद की योजना और अलग-अलग संभागों में खरीद केंद्रों की तैयारी पर भी बात होगी
- मंदसौर जिला की कातन सिंचाई परियोजना पर भी चर्चा होने की संभावना