भारती, मल्होत्रा के अलावा MP के इन दिग्गजों पर कानूनी संकट! फैसला आते ही खोना पड़ेगा पद, कई भाजपाई भी घेरे में..

Edited By meena, Updated: 07 Apr, 2026 01:27 PM

cases of dozens of leaders are pending in court in mp

मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों अदालतों के फैसलों ने हलचल तेज कर दी है। हाल ही में कुछ विधायकों के खिलाफ आए निर्णयों के बाद प्रदेश के नेताओं की चिंता बढ़ गई है। कई जनप्रतिनिधि अलग-अलग मामलों में...

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों अदालतों के फैसलों ने हलचल तेज कर दी है। हाल ही में कुछ विधायकों के खिलाफ आए निर्णयों के बाद प्रदेश के नेताओं की चिंता बढ़ गई है। कई जनप्रतिनिधि अलग-अलग मामलों में अदालतों का सामना कर रहे हैं, और किसी भी प्रतिकूल फैसले की स्थिति में उनकी विधायकी पर संकट आ सकता है।

प्रदेश में एमपी-एमएलए कोर्ट में पांच दर्जन से अधिक नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज हैं। इनमें से कुछ मामलों में फैसले आ चुके हैं, लेकिन अधिकांश अभी भी लंबित हैं। स्थिति यह है कि कई वरिष्ठ नेताओं का राजनीतिक भविष्य न्यायिक प्रक्रिया पर निर्भर होता जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के बड़े चेहरे इस दायरे में हैं।

इन मामलों में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और दिग्विजय सिंह के नाम भी शामिल हैं, जिन पर अभी केस लंबित हैं। इसके अलावा साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, जीतू पटवारी, जयंत मलैया और शंकर ललवानी जैसे प्रमुख नेताओं के खिलाफ भी अदालत में मामले चल रहे हैं।

इतना ही नहीं, कुछ नेताओं पर एक से अधिक स्थानों पर केस दर्ज हैं, जिससे उनकी कानूनी स्थिति और जटिल हो गई है। नगरीय विकास मंत्री के करीबी नेताओं जिसमें रमेश मेंदोला का नाम शामिल है। हालांकि कुछ मामलों में राहत भी मिली है, जैसे आकाश विजयवर्गीय को एक मामले में बरी किया जा चुका है।

भोपाल स्थित विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में जिन नेताओं के मामले चल रहे हैं, उनमें पीसी शर्मा, आरिफ मसूद, लखन घनघोरिया, कुणाल चौधरी और सुरेंद्र पटवा सहित कई अन्य नाम शामिल हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर इन मामलों में अदालतों से सजा या अयोग्यता से जुड़े फैसले आते हैं, तो प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल, कई नेताओं का भविष्य अदालतों के फैसलों पर टिका हुआ है और आने वाले समय में यह मुद्दा और भी ज्यादा चर्चा में रहने वाला है।

गौरीशंकर बिसेन, बिसाहूलाल सिंह, जयंत मलैया, मुन्नालाल गोयल, गिर्राज दंडोतिया, दिग्विजय सिंह, आकाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, गोविंद राजपूत, चिंतामणि मालवी, विपिन वानखेड़े, संजय शुक्ला, महेंद्र सिंह सोलंकी, पीसी शर्मा, आरिफ मसूद, लखन घनघोरिया,कुणाल चौधरी, सुरेंद्र पटवा आदि के साथ दर्जनों कांग्रेस भाजपा नेताओं के खिलाफ कोर्ट में केस लंबित है। जिन पर कभी भी फैसला आ सकता है। हालांकि इनमें से कई ऐसे नेता है जिनके केस सालों से लंबित है, जिसे लेकर कांग्रेस हमेशा आरोप लगाती रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!