मध्य प्रदेश के हजारों अतिथि शिक्षकों को जोर का झटका, इतनी तारीख को हो जाएंगी सेवाएं खत्म, आदेश जारी

Edited By Desh Raj, Updated: 24 Mar, 2026 07:59 PM

major blow to guest teachers in mp services to end on april 30

मध्य प्रदेश के अतिथि शिक्षकों के लिए एक झटके वाली खबर है। दरअसल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सेवा दे रहे  अतिथि शिक्षकों की सेवाएं 30 अप्रैल तक ही ली जाएंगी। जाहिर है इस फैसले से अतिथि शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।

(भोपाल): मध्य प्रदेश के अतिथि शिक्षकों के लिए एक झटके वाली खबर है। दरअसल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सेवा दे रहे  अतिथि शिक्षकों की सेवाएं 30 अप्रैल तक ही ली जाएंगी। जाहिर है इस फैसले से अतिथि शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। वहीं इस बारे में लोक शिक्षण संचालनालय (DPI ) ने आदेश जारी भी कर दिए हैं। यह फैसला प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए एक बहुत बड़ा जोल्ट माना जा रहा है। गौर करने वाली बात है कि ये फैसला तब आया है जब सरकार लगातार अतिथि शिक्षकों की सेवा को लेकर बात कर रही थी लेकिन अब 30 अप्रैल तक ही अतिथि शिक्षको की सेवाएं रहेंगी। वहीं  इस आदेश के बाद अतिथि शिक्षकों में असंतोष का भावना है।

एक अप्रैल से शुरु होगा नया शैक्षणिक सत्र

वहीं प्रदेश में एक अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो रहा है। इसको लेकर डीपीआई संचालक ने अतिथि शिक्षकों को लेकर निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में साफ कहा गया है कि शासकीय विद्यालयों में सेवाएं देने वाले अतिथि शिक्षकों की सेवाएं 30 अप्रैल तक ही होगीं।

वहीं प्रदेश में करीब 70 हजार शिक्षकों के पद रिक्त हैं और इतनी ही संख्या में अतिथि शिक्षक सेवाएं भी दे रहे हैं। आदेश में साफ है कि  जहां रिक्त पद हैं, वहां अतिथि शिक्षक निर्धारित अवधि तक सेवाएं देते रहेंगे।

अतिथि शिक्षकों में देखा जा रहा गुस्सा

वहीं राज्य शिक्षक संघ ने इस फैसले पर नाराजगी जताई है। संघ ने कहा है कि अतिथि शिक्षकों ने स्कूलों में व्यवस्था को बनाए रखने में अपना योगदान दिया है। लिहाजा अतिथि शिक्षकों की सेवाएं वर्ष भर जारी रखी जाएं। संघ इस मामले को लेकर  शासन से बात करने के साथ ही आंदोलन की राह की ओर भी अग्रसर हो सकते हैं। वहीं अतिथि शिक्षक समन्वय समिति ने इसे सरकार की वादाखिलाफी बताया है। लिहाजा इस फैसले से अतिथि शिक्षकों में काफी गुस्सा और असंतोष देखा जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!