OBC वर्ग के युवाओं के लिए मोहन सरकार की बड़ी सौगात, नई योजना के तहत हर महीने मिलेंगे इतने हजार

Edited By meena, Updated: 23 Mar, 2026 07:47 PM

a major gift from the mohan government for obc youth

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में राज्य के युवाओं, खासकर OBC वर्ग के सशक्तिकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए...

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में राज्य के युवाओं, खासकर OBC वर्ग के सशक्तिकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। सरकार ने युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने पर विशेष जोर दिया है।

‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ की शुरुआत

कैबिनेट ने OBC युवक-युवतियों के लिए ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ शुरू करने का फैसला लिया है। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को होम गार्ड, अर्धसैनिक बलों और निजी सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती के लिए तैयार करना है। इसके तहत चयनित युवाओं को शारीरिक और लिखित दोनों तरह की तैयारी करवाई जाएगी, जिससे वे भर्ती प्रक्रियाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

हजार युवाओं को मिलेगा आवासीय प्रशिक्षण

इस योजना के अंतर्गत लगभग 4,000 युवाओं को आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें रहने, खाने और अभ्यास की पूरी सुविधा दी जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण और पिछड़े वर्ग के युवाओं को भी समान अवसर मिलें और वे सुरक्षा सेवाओं में करियर बना सकें। यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

प्रशिक्षण के दौरान आर्थिक सहायता भी

योजना के तहत प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। युवक प्रतिभागियों को प्रतिमाह 1,000 रुपये और युवतियों को 1,200 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। यह राशि प्रशिक्षण के दौरान उनके छोटे-मोटे खर्चों को पूरा करने में मदद करेगी। सरकार का मानना है कि इस तरह की योजनाएं युवाओं को न केवल रोजगार के लिए तैयार करेंगी, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और अनुशासन भी विकसित करेंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!