CM मोहन ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात, MP किसान हित में लिया ये बड़ा फैसला

Edited By Desh Raj, Updated: 12 Mar, 2026 07:06 PM

approval of the proposal to purchase mustard under the bhavantar yojana

प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव देश की राजधानी दिल्ली पहुंचे हैं।  उन्होंने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज चौहान से भेंट की। इस दौरान मप्र के किसानों से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की।

(नई दिल्ली): प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव देश की राजधानी दिल्ली पहुंचे हैं।  उन्होंने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज चौहान से भेंट की। इस दौरान मप्र के किसानों से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की।

भावान्तर योजना के तहत सरसों खरीदी संबंधी राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी

इस मौके पर भावान्तर योजना के तहत सरसों खरीदी संबंधी राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दी। सरकार तुअर (अरहर) की शत-प्रतिशत खरीदी करेगी। इससे किसानों की उपज का पूर्ण सरकारी उपार्जन सुनिश्चित होगा। मोहन यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है। किसान कल्याण वर्ष में कृषि से संबंधित विषयों को लेकर मध्यप्रदेश को विशेष प्राथमिकता मिलेगी। दलहन-तिलहन के लिए दीर्घकालिक रोडमैप बनाया जाएगा।

इसके अतिरिक्त कृषि से जुड़े अन्य विषयों, 'विकसित भारत-जी राम जी' कार्यक्रम के क्रियान्वयन, पीएम आवास योजना, आजीविका मिशन एवं स्वयं सहायता समूहों से संबंधित विषय पर भी चर्चा की और महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इस अवसर पर प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!