गेहूं उत्पादक किसानों को मोहन सरकार ने दी बड़ी सौगात, मिलेगा इतने रुपये बोनस, कैबिनेट में लगी फाइनल मुहर

Edited By Desh Raj, Updated: 17 Mar, 2026 11:56 PM

mohan government delivers a major gift to wheat growing farmers

प्रदेश की मोहन यादव की कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। गेहूं उत्पादक किसानों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है।

(भोपाल): प्रदेश की मोहन यादव की कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। गेहूं उत्पादक किसानों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। CM Mohan Yadav Cabinet Decision कैबिनेट बैठक में प्रदेश के किसानों को गेहूं पर ₹40 प्रति क्विंटल बोनस देने के पूर्व में लिए गए निर्णय को स्वीकृति प्रदान की। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की राशि स्वीकृत की एवं अन्य अहम निर्णय भी लिए।

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए 40 रु बोनस को मंजूरी दी

मोहन कैबिनेट के इस फैसले  को काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि  सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए 40 रु बोनस को मंजूरी दी है । अब प्रदेश में 2625 रु प्रति क्विंटल की दर से गेंहूं की खरीदी होगी। यह फैसला किसानों के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

सिंहस्थ विकास कार्यों के लिए 3600 करोड़ के प्रावधान  

वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों के मद्देनजर 13.50 करोड़ से अधिक के विकास कार्य जारी हैं। इसके साथ ही वर्ष 2026-27 में 3600 करोड़ के कार्यों के लिए नए प्रावधान किए हैं। उन्होंने कहा कि भगवान मंगलनाथ की कृपा से मंगल बेला में लगभग 664 करोड़ के अलग-अलग कार्यों में नए मार्ग, विक्रम आरओबी, सड़क चौड़ीकरण, नए सीसी रोड भी शामिल हैं। उज्जैन में 77 करोड़ से अधिक लागत के गीता भवन निर्माण के लिए भी भूमि-पूजन किया गया है। प्रदेश में विकास का क्रम जारी है।प्रदेश के नगरीय निकायों में गीता भगवन, गांवों में आदर्श ग्राम, वृंदावन ग्राम बनाए जा रहे हैं।  

किसान कल्याण वर्ष में उल्लेखनीय कार्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसान कल्याण वर्ष 2026 में किसानों की आय बढ़ाने और पशुपालन के माध्यम से दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। पशुपालन विभाग ने सवा साल में 25 प्रशितक दूध उत्पादन बढ़ाया है। किसानों को 5 से 8 रुपए लीटर अधिक मूल्य का लाभ मिला है। प्रदेश में सांदीपनि विद्यालय, पीएम एक्सीलेंस कॉलेज और यूनिवर्सिटी में जरूरी बदलाव किए गए हैं। स्कूली बच्चों को साइकिलें, ड्रेस, किताबें नि:शुल्क वितरित की जा रही हैं। टॉपर बच्चों को स्कूटी, मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप की सौगात मिल रही है। अब प्रदेश के बच्चों को स्कूलों में नि:शुल्क दूध के पैकेट मिलेंगे। इसके लिए माता यशोदा के नाम से नई योजना की शुरुआत की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!