Edited By Desh Raj, Updated: 21 Mar, 2026 05:44 PM

दिल्ली में हुई अहम बैठक के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस ने संगठन विस्तार की प्रक्रिया तेज कर दी है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पिछले दिनों दिल्ली में जाकर बैठकें भी की हैं और आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की है।
(भोपाल): दिल्ली में हुई अहम बैठक के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस ने संगठन विस्तार की प्रक्रिया तेज कर दी है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पिछले दिनों दिल्ली में जाकर बैठकें भी की हैं और आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की है। लंबे इंतजार के बाद अब मध्य प्रदेश में जिला कार्यकारिणी की घोषणा शुरू हो गई है और उम्मीद जताई जा रही है कि नवरात्रो में ही ज्यादातर जिलों में नई टीमों सामने आ जाएगी। दो दिन तक चली मंथन बैठक में संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर मंथन हुआ है। इस बैठक के बाद ही तुरंत जिला कार्यकारिणी घोषित करने की प्रक्रिया शुरू हुई है। पार्टी नेतृत्व का रुख क्लीयर है कि अब और देरी सहन नहीं हो सकती ।
काफी लंबे अंतराल से लटका है कांग्रेस में ये विस्तार
वैसे जिला अध्यक्षों की नियुक्ति तो पहले ही कांग्रेस कर चुकी थी लेकिन कार्यकारिणी घोषित न होने से एक तो संगठन को लेकर सवाल उठ रहे थे औऱ साथ ही लगातार हो रही देरी भी संशय पैदा कर रही थी। हालांकि कुछ जिलों में सूची जारी हुई भी, लेकिन पदों की संख्या ज्यादा होने पर उन्हें निरस्त करना पड़ा।
लेकिन अब नई गाइडलाइन के तहत कांग्रेस संतुलित और मजबूत टीम बनाने की कोशिश मे जुटी है। सूत्रों के मुताबिक नवरात्रि के दौरान ही अधिकतर जिलों की कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी। जबलपुर ग्रामीण, श्योपुर, कटनी शहर और बड़वानी जिलों की नई कार्यकारिणी घोषित की जा चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की ओर से ऐलान लगातार होते रहेंगें। संगठन विस्तार के तहत 88 नगर अध्यक्ष और 21 मंडल अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है।
वहीं AICC की गाइडलाइन के मुताबिक बड़े जिलों में कार्यकारिणी के अधिकतम 51 सदस्य और छोटे जिलों में 31 सदस्य वाली कार्यकारिणी के गठन की बात कही गई है। लिहाजा दिल्ली मंथन के बाद कांग्रेस संगठन को धार देने की तैयारी में है।