Edited By meena, Updated: 17 Mar, 2026 05:10 PM

मध्यप्रदेश में जहां एक ओर गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है, वहीं अब मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने की संभावना है। प्रदेश में कल से एक स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने जा रहा है...
भोपाल (इजहार खान) : मध्यप्रदेश में जहां एक ओर गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है, वहीं अब मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने की संभावना है। प्रदेश में कल से एक स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने जा रहा है, जिसका असर अगले तीन दिनों तक साफ दिखाई देगा।
मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, 18, 19 और 20 मार्च को प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल समेत इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में भी मौसम का मिजाज बदल सकता है। तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

सोमवार को पूरे प्रदेश में गर्मी का असर देखने को मिला और आज भी तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, हालांकि, अब इस बदलते मौसम से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मार्च में पहली बार इतना मजबूत सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जो प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव ला सकता है।