MP BJP की नई प्रदेश कार्यकारिणी होगी हटके, इस फार्मूले पर चल रही पार्टी, ऐसा होगा बदलाव कि सबको होगी हैरानी

Edited By Desh Raj, Updated: 11 Mar, 2026 12:17 AM

the new state executive committee of the mp bjp will be unique

मध्य प्रदेश भाजपा में लंबे समय से मंथन का विषय बना प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है।जानकारी के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की नई टीम में बड़े स्तर पर बदलाव और विस्तार होने की संभावना जताई जा रही है।

(भोपाल): मध्य प्रदेश भाजपा में लंबे समय से मंथन का विषय बना प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है।जानकारी के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की नई टीम में बड़े स्तर पर बदलाव और विस्तार होने की संभावना जताई जा रही है।

वरिष्ठ, अनुभवी नेताओं को फिर से मौका मिल सकता है

जानकारी है कि  प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्यों के साथ-साथ विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी मौका मिलेगा।इन सबमें खास बात यह है कि लंबे समय से जिम्मेदारी से दूर चल रहे कई वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को फिर से मौका मिल सकता है।इसके साथ ही इस बदलाव में परिवर्तन की झलक भी देखने को मिलेगी।

युवा और वरिष्ठ  चेहरों का सांमजस्य कार्यकारिणी को खास बनाएगा। वहीं इन नियुक्तियों से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, संगठन महामंत्री और वरिष्ठ नेताओं की सहमति भी लेनी होगी। बताया जा रहा है कि इस बार विंध्य, महाकौशल और बुंदेलखंड अंचल से कई नए-पुराने चेहरों को कार्यकारिणी में जगह मिलेगी। ये गठजोड़ संगठन को मजबूत करेगा और आगे का मार्ग प्रशस्त करेगा।

गौरतलब है कि नई प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा के बाद अप्रैल महीने में प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल की पहली कार्यसमिति बैठक होना प्रस्तावित है। पार्टी कार्यकर्ताओं को सत्ता और संगठन दोनों में नियुक्तियों का लंबे समय से इंतजार है।

 प्रदेश कार्यसमिति का गठन लगतार टल रहा

दरअसल सत्ता में निगम, मंडल और प्रकोष्ठों में नियुक्ति की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में हैं,जिसके चलते भी प्रदेश कार्यसमिति का गठन टलता आ रहा था।  आपको बता दें कि प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा सभी जिलाध्यक्ष भी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य होते हैं,। प्रदेश कार्यसमिति में 25 सदस्यीय स्थाई आमंत्रित सदस्यों की सूची भी जारी होगी। लिहाजा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संकेत दे दिया है कि नई प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की सूची तैयार है, बस ऐलान होना बाकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!