Edited By Desh Raj, Updated: 28 Feb, 2026 04:20 PM

मध्य प्रदेश में मार्च की छुट्टियों (March Holidays) को लेकर एक बडा फैसला सामने आया है। दरअसल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने प्रदेश के कई जिलों में छुट्टियों को रद्द कर दिया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने 16 जिलों में ये आदेश जारी किया...
(भोपाल): मध्य प्रदेश में मार्च की छुट्टियों (March Holidays) को लेकर एक बडा फैसला सामने आया है। दरअसल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने प्रदेश के कई जिलों में छुट्टियों को रद्द कर दिया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने 16 जिलों में ये आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार कंपनी कार्यक्षेत्र में मार्च महीने में अवकाश दिनों में भी बिजली बिल भुगतान केंद्र खुलेंगे। और तो और सभी शनिवार, संडे के साथ ही होली त्योहार और रामनवमी को भी सामान्य दिनों की तरह काम होगा। कंपनी ने बिल्कुल साफ निर्देश दिए हैं कि कंपनी कार्यक्षेत्र के सभी जिलों में बिजली वितरण केंद्र, बिल भुगतान केंद्र छुट्टी वाले दिनों में खुले रहेंगे। इसके साथ ही बताया गया है कि बिजली उपभोक्ता राजधानी के जोनल आफिस में पीओएस मशीन से कैश के जरिए बिल का भुगतान और ऑनलाइन माध्यम से बिल पे कर सकते हैं।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का ये है आदेश
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने जो आदेश दिया है उसके मुताबिक 7, 14 ,21 और 28 मार्च के शनिवार दिन और 1,8 15, 22 और 29 मार्च को आने वाले रविवारों के दिन भी कोई छुट्टी नहीं रहेगी। यही नहीं त्योहारों वाले दिनों भी छुट्टी नहीं होगी। इसके तहक 3 मार्च होली, 19 मार्च गुड़ी पड़वां, 20 मार्च को जमात- उल-विदा, रानी अवंती बाई बलिदान दिवस, 27 मार्च आने वाली रामनवमी के साथ ही महीने के आखिर दिन यानिकी 31 मार्च महावीर जयंती पर भी बिल भुगतान केंद्रों पर कार्य होगा। कंपनी ने इस बाबत सभी मैदानी महाप्रबंधकों को निर्देशित कर किया गया है।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वो बिजली बिल ऑनलाइन भुगतान करें। लिहाजा कंपनी आदेशों के मुताबिक छुट्टी वाले दिनों में भी काम होगा और मार्च में किसी तरह का अवकाश नहीं दिया जाएगा।