सड़क का श्रेय आधी रात बना विवाद की वजह, भाजपा सांसद और कांग्रेस विधायक के समर्थकों में भिड़ंत

Edited By Himansh sharma, Updated: 09 Apr, 2026 12:47 PM

midnight clash over road credit in bhopal

राजधानी के पुराने शहर स्थित नदीम रोड पर बीती रात उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब सड़क निर्माण का श्रेय लेने को लेकर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए

भोपाल। (इजहार खान): राजधानी के पुराने शहर स्थित नदीम रोड पर बीती रात उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब सड़क निर्माण का श्रेय लेने को लेकर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। देर रात शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते नारेबाजी और हंगामे में बदल गया। इस विवाद में एक ओर भोपाल लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद आलोक शर्मा के समर्थक थे, तो वहीं दूसरी ओर स्थानीय कांग्रेस विधायक आतिफ अकील के समर्थक मौजूद थे।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, नदीम रोड पर वर्तमान में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। देर रात जब काम जारी था, तब दोनों दलों के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। विवाद की मुख्य वजह यह रही कि दोनों पक्ष इस निर्माण कार्य को अपनी-अपनी ‘निधि’ (विधायक, सांसद या पार्षद निधि) से होने का दावा करने लगे।

श्रेय की इस होड़ में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

करीब 15 मिनट तक बीच सड़क पर जोरदार नारेबाजी और हंगामा चलता रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर वहां से हटाया और स्थिति को बिगड़ने से रोक लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!