गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा भोपाल ! दो छात्रों पर गोलियां चलाई गई, गंभीर हालत में एम्स में भर्ती; विवाद बना खूनी संघर्ष

Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Apr, 2026 01:52 PM

bhopal resounded with gunfire two students were shot and admitted to aiims in

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां दो गुटों में विवाद के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। घटना में दो छात्रों को गोली लगी है। उन्हें गंभीर हालत में एम्स में भर्ती किया गया है। हमलावर और पीड़ित सभी कॉलेज...

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां दो गुटों में विवाद के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। घटना में दो छात्रों को गोली लगी है। उन्हें गंभीर हालत में एम्स में भर्ती किया गया है। हमलावर और पीड़ित सभी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार यह गोलीबारी की घटना कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में हुई है। जहां निवासी सेज सनसिटी फेस-1 के दो छात्रों का अन्य छात्रों के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अन्य युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली दोनों छात्रों को जा लगी। जबकि आरोपी छात्र मौके पर फरार हो गए थे। आनन-फानन में घायलों को एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया गया कि दोनों छात्र सेज ग्रुप के कॉलेज के छात्र है। जबकि एलएनसीटी कॉलेज के छात्र सुधांशु सिंह ने दो अन्य दोस्तों के साथ गोली चलाई है।

मामले की जानकारी पर कॉलेज प्रबंधन में भी हड़कंप मचा है। हमले में वासु गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता निवासी राजघाट कॉलोनी दतिया के बाए कंधे पर गोली लगी है। जबकि अंशु तेज पाटिल पुत्र अशोक पाटिल महाराष्ट्र के पेट पर गोली जा लगी। फिलहाल, अस्पताल में दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। जांच जारी है।  


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!