Edited By Desh Raj, Updated: 23 Mar, 2026 05:16 PM

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर मोदी के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने किसी सरकार प्रमुख रहने का सबसे लंबे समय तक रहने का रिकार्ड बना लिया है ।
(भोपाल):भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर मोदी के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने किसी सरकार प्रमुख रहने का सबसे लंबे समय तक रहने का रिकार्ड बना लिया है । दरअसल मोदी ने ये मुकाम पहले गुजरात के सीएम रहकर और इसके फिर भारत के पीएम के कार्यकाल के रूप में पूरा किया है।
पीएम मोदी के इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश में सर्वाधिक समय तक सेवा का कीर्तिमान स्थापित किया है। CM मोहन ने लिखा है..
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आपने भारत में सर्वाधिक समय तक शासन प्रमुख के रूप में सेवा का कीर्तिमान स्थापित किया है। अपार जन-समर्थन की इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री जी को हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन!
'विकसित भारत' के ध्येय के साथ गरीब कल्याण से लेकर वैश्विक मंच पर हर क्षेत्र में देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है। आपके दूरदर्शी नेतृत्व ने देश को विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
मां भगवती आपको ऊर्जावान बनाए रखें, आपके नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति, समृद्धि और वैभव के पथ पर अग्रसर रहे। अनंत मंगलकामनाएं।
आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने लगातार 8931 दिन पहले लगातार गुजरात का सीएम और फिर भारत का पीएम रहने के दौरान यह रेकॉर्ड बनाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस कीर्तीमान पर CM मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8930 दिनों के शासन करने के रिकार्ड को पीछे छोड़ा है।