PM Kisan 22nd Installment: इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 2000 रुपए, जानिए क्या है नई शर्तें

Edited By Himansh sharma, Updated: 07 Mar, 2026 05:55 PM

pm kisan 22nd installment 2026 some farmers may miss 2000

केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को हर साल 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है।

भोपाल: केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को हर साल 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।

अब किसानों को योजना की 22वीं किस्त का इंतजार है। पिछली किस्त नवंबर 2025 में जारी हुई थी, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अगली किस्त मार्च 2026 में किसानों के खातों में भेजी जा सकती है। मार्च की शुरुआत के साथ ही किसान इस किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कई किसानों के नाम सूची से हटाए गए

सरकार ने योजना में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए बड़े स्तर पर जांच शुरू की है। जांच में सामने आया कि कई लोग गलत तरीके से योजना का लाभ ले रहे थे। इसी वजह से मध्यप्रदेश में पिछले तीन सालों में करीब 1.66 लाख किसानों के नाम पात्रता सूची से हटा दिए गए हैं।

फिलहाल प्रदेश में लगभग 81.81 लाख किसान इस योजना का लाभ ले रहे हैं।

ई-KYC नहीं कराया तो अटक सकती है किस्त

सरकार ने साफ किया है कि जिन किसानों ने ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं करवाई है, उनके खाते में अगली किस्त के 2 हजार रुपए नहीं आएंगे। किसान पीएम किसान पोर्टल पर जाकर ओटीपी के जरिए खुद ई-केवाईसी कर सकते हैं या फिर नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक के जरिए यह प्रक्रिया पूरी करवा सकते हैं।

नए रजिस्ट्रेशन के लिए फार्मर आईडी जरूरी

केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश समेत 14 राज्यों में नए आवेदन के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य कर दी है। जिन राज्यों में किसान रजिस्ट्री का काम शुरू हो गया है, वहां बिना इस आईडी के नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसका उद्देश्य केवल पात्र किसानों तक योजना का लाभ पहुंचाना है।

इन मामलों में भी रुक सकती है किस्त

योजना के नियमों के मुताबिक कुछ परिस्थितियों में किसानों की किस्त रोकी जा सकती है।

एक ही परिवार के एक से ज्यादा सदस्य लाभ ले रहे हों

1 फरवरी 2019 के बाद खरीदी गई खेती की जमीन के मामलों की जांच

भू-सत्यापन (Land Verification) लंबित होना

ऐसे मामलों में जांच पूरी होने तक भुगतान रोका जा सकता है।

ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

किसान यह भी पता कर सकते हैं कि उन्हें अगली किस्त मिलेगी या नहीं। इसके लिए:

पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

Know Your Status या Beneficiary Status पर क्लिक करें

आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें

इसके बाद स्क्रीन पर आपकी पात्रता और किस्त की स्थिति दिखाई देगी।

सरकार की ओर से किस्त जारी होने से पहले आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इसलिए किसानों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते ई-केवाईसी और भू-सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि अगली किस्त मिलने में कोई परेशानी न हो।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!