Edited By Desh Raj, Updated: 23 Feb, 2026 06:17 PM

मध्य प्रदेश में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है और सत्र को शुरु हुए छठवां दिन है। इसी बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सदन में किसानों के लिए बड़ी घोषणा कर दी है। इस ऐलान से किसानो को राहत मिल सकती है। दरअसल सदन में मोहन यादव ने कहा है कि भाजपा...
(भोपाल): मध्य प्रदेश में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है और सत्र को शुरु हुए छठवां दिन है। इसी बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सदन में किसानों के लिए बड़ी घोषणा कर दी है। इस ऐलान से किसानो को राहत मिल सकती है। दरअसल सदन में मोहन यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार सरसों की फसलों पर भी किसानों को भावांतर देगी। इसके साथ ही सीएम मोहन ने एक और ऐलान भी किया है। मोहन यादव ने कहा कि मूंग की बजाय उड़द के उत्पादन बढ़ाने पर सरकार का ध्यान है, और साथ ही उड़द पर बोनस देने का काम भी सरकार रही है।
सरसों भावांतर के लिए सरकार है गंभीर- मोहन यादव
सोयाबीन के बाद किसानों के लिए मोहन सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। सरसों पर भावांतर के लिए सरकार ने प्रस्ताव केंद्र को भेज दिया है। सीएम ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से ही उनकी सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है।इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सीएम ने कहा कि सरसों के उत्पादन को भावांतर योजना के निर्धारित प्रावधानों और पात्रता के अनुसार शामिल करने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है।
मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की बीजेपी सरकार किसानों के उत्थान के लिए लगातार नई योजनाएं बना रही है। सोयाबीन पर भावांतर योजना लागू से किसानों को फायदा मिला है। वहीं इस साल सरसों का रकबा 28 प्रतिशत बढ़ा है।
किसानो के लिए सरकार वचनबद्ध, सरसों पर भावांतर होगा लागू
सीएम मोहन यादव ने साफ कर दिया है कि सरकार सरसों पर भी भावांतर योजना लागू करेगी। इसके साथ ही उड़द पर बोनस देने का भी काम सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मूंग की बजाय उड़द पर बोनस देने का काम भी सरकार कर रही है। सरकार चना, मसूर, तुअर का उत्पादन करने का भी प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है।कुल मिलाकर किसानों की बेहतरी के लिए सरकार हर संभव काम कर रही है।