इन योजनाओं से किसानों के खाते में आ रहे 12,000 रुपये, डबल फायदे से खिलेंगे चेहरे

Edited By Desh Raj, Updated: 29 Mar, 2026 01:33 AM

12 000 to be credited to farmers accounts this state offers double benefits

किसानों की मदद के लिए सरकार लगातार नई योजनाएं ला रही है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश में केंद्र और राज्य सरकार की दो बड़ी योजनाओं ने किसानों को काफी फायदा पहुंचाया है। ये योजनाएं हैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना जो केंद्र सरकार की है और मुख्यमंत्री...

(डेस्क): किसानों की मदद के लिए सरकार लगातार नई योजनाएं ला रही है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश में केंद्र और राज्य सरकार की दो बड़ी योजनाओं ने किसानों को काफी फायदा पहुंचाया है। ये योजनाएं हैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना जो केंद्र सरकार की है और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना जो राज्य सरकार की है।  इन दोनों के मिलकर काम करने से करीब 84 लाख किसान परिवारों को हर साल ₹12,000 की सीधी मदद मिल रही है।

हजारों करोड़ रुपये सीधे खाते में

सरकारी आंकड़ों के अनुसार (2025-26): अब तक ₹6700 करोड़ से ज्यादा की राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है। इससे किसानों को खेती के समय पैसों की कमी से राहत मिली है।

12,000 रुपये का ऐसा है पूरा हिसाब

₹6000 मिलते हैं पीएम किसान योजना से

₹6000 मिलते हैं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से

कुल ₹12,000 साल में

आपको बता दें कि ये यह राशि 6 किस्तों में सीधे खाते में आती है और किसानों को सीधा फायदा मिलता है।  समय-समय पर नकद पैसा मिलता है जिससे बीज और खाद खरीदने में आसानी होती है साथ ही कर्ज लेने की जरूरत  कम पड़ती है और खेती के हर चरण में मदद मिलती है।

सरकार की कई सारी योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ देने का काम किया जाता है। किसी योजना के जरिए सब्सिडी या कोई जरूरत का सामान दिया जाता है, तो किसी योजना में सीधे तौर पर लाभार्थी के बैंक खाते में पैसे भेजे जाते हैं। उसी तरह की ये योजनाएं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!