Rule Change: सरकार 25 साल पुराने नियम में कर रही बड़ा बदलाव! कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

Edited By Himansh sharma, Updated: 27 Mar, 2026 05:50 PM

mp govt allows jobs for employees with more than 2 kids

मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश सरकार दो बच्चों की सीमा हटाने जा रही है

भोपाल: मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश सरकार दो बच्चों की सीमा हटाने जा रही है, यानी अब 2 से ज्यादा बच्चों वाले भी सरकारी नौकरी के पात्र होंगे।सूत्रों के अनुसार, सामान्य प्रशासन विभाग ने विधि विभाग की सलाह के बाद नियम में संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया है। इसे मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता वाली वरिष्ठ सचिव समिति ने मंजूरी दे दी है। अब मोहन सरकार इस प्रस्ताव को अगली कैबिनेट बैठक में पेश करेगी।

पुराने नियम की कहानी

प्रदेश में 2 से ज्यादा बच्चों वाले कर्मचारियों को नौकरी नहीं मिलती थी। यह नियम दिग्विजय सिंह सरकार के दौरान लागू किया गया था। उस समय कम बच्चे पैदा करने को प्रोत्साहित करने के लिए कहा गया था कि तीसरी संतान होने पर सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। साथ ही, पहले से नौकरी में लगे कर्मचारियों की सेवा भी तीसरे बच्चे के जन्म के बाद समाप्त हो जाती थी।

कौन-कौन मिलेगा फायदा

इस फैसले के बाद 30,000 से ज्यादा शिक्षकों और अन्य सरकारी कर्मचारियों को राहत मिलेगी। यह नियम स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग समेत सभी सरकारी विभागों पर लागू होगा। गौरतलब है कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पहले ही यह पाबंदी हटा दी गई है।

सरकार की तैयारी

प्रस्ताव को कैबिनेट की बैठक में पेश किया जाएगा। अगर मंजूरी मिलती है, तो मध्य प्रदेश सरकार का यह कदम कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक राहत साबित होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!